CG News : ऑटो में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी…

दंतेवाड़ा। CG News जिले के बाजारपारा में सुबह-सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब लोगों ने एक ऑटो में फांसी के फंदे पर लटके एक युवक को देखा। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी शव को देख कर हैरान हो गया कि यह हत्या है या आत्महत्या।

[img-slider id="274450"]

बता दें कि मृतक का नाम गणेश 45 वर्ष है। बताया जाता है कि वह शराबी था और अक्सर शराब के नशे में मोहल्ले के आसपास घुमता था। वहीं पुलिस यह आशंका जता रही है कि बीती रात किसी से विवाद हुआ होगा। जिसके बाद उसकी हत्या कर शव को फांसी के फंदे में लटका दिया है। बहरहाल पुलिस दोनों एंगल से जांच कर रही है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button