जिला भाजपा मुख्यालय में जननेता रोशनलाल को दी गई श्रद्वांजलि

भाजपा नेता रिटार्यड आईजी आर.पी. साय ने रोशन भैया को सादर नमन करते दी श्रध्दांजलि

रायगढ़। भारतीय जनता पार्टी जिला मुख्यालय रायगढ़ में अविभाजित मध्यप्रदेश में रायगढ़ व जशपुर जिला भाजपा के जिलाध्यक्ष रहे एवं भाजपा संगठन हित के लिए सदैव सर्वस्व न्यौछावर करने वाले जनहितैषी, पूर्व विधायक व जननेता रोशनलाल अग्रवाल की तृतीय पुण्यतिथि पर श्रद्वांजलि दी गई। संघर्ष की मिसाल कायम करने वाले, लोकप्रिय पूर्व विधायक व जननेता रोशनलाल अग्रवाल का 1 फरवरी 2024 को तृतीय पुण्यतिथि था। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं उनके समर्थकों द्वारा उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देने करने के लिए रायगढ़ जिला भाजपा कार्यालय बडी संख्या मे पहुंचे थे।

उल्लेखनीय है कि धरमजयगढ़ से लेकर सारंगढ़ तक सम्पूर्ण जिले में व कई गांवों में अपने जननेता रोशनलाल अग्रवाल को श्रद्वांजलि अर्पित करने के लिए उन्हें याद करते हुए उनकी प्राथमिकता, रूचि, स्वभाव को जानने व चाहने वाले उन्हीं के हिसाब से हृदय की गहराईयों से सच्ची श्रद्वांजलि के रूप में स्वच्छता अभियान, फल वितरण, भिक्षुक भण्डारा, खिचडी प्रसाद वितरण, श्री हनुमान चालीसा वितरण, श्री आरती संग्रह पुस्तिका वितरण, हनुमान चालीसा का पाठ, सुन्दर काण्ड पाठ आदि समर्थकों व भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है। धरमजयगढ़ से सारंगढ़ तक अनेकानेक कार्यक्रम व परमार्थ कार्याे द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं व उनके समर्थकों ने एकनिष्ठ पार्टी के लिए काम करने वाले अपने नेता को याद कर विविध कार्यक्रम कर श्रद्धांजलि दिया।

जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित श्रद्वांजलि सभा में कार्यकर्ता के मध्य अपने जननेता रोशनलाल अग्रवाल का संस्मरण सुनाते हुए भाजपा जिला महामंत्री गुरविन्दर सिंह घई ने कहा कि रोशन भैया का जीवन खुले पन्ने की तरह था। वे सदैव योजनाबद्ध, मेहनत के साथ लगे रहने पर विश्वास करते थे। उनको आज पूरा शहर इसलिए याद रहा कि क्योंकि वे लोगों की सुख-दुख में सहभागी बनते थे। कार्यकर्ताओं की उनको पहचान थी। वे पत्रकारिता से जुडे रहने के कारण आम जनों तक उनकी पहुंच आम बात थी। उन्होंने जुलाई 1992 से अपना प्रकाशन दैनिक जनकर्म प्रारंभ किया जो आज जिले का प्रमुख अखबार है। अखबार के प्रति उनकी सोच भी जनता के हित से जुड़ी थी, इसलिए नाम भी रखा जनकर्म । लोगों से जुड़ी समस्याओं एवं जनता की मांग को समाचार के माध्यम से प्रस्तुत कराने का सिलसिला उन्होंने अखबार के माध्यम से शुरू किया। वे जिले भर की खबरों के संकलन से लेकर उसके संपादन के काम में भी बारिकी से नजर रखते थे। यही कारण है कि जब मेल और वाट्सअप जैसी कुछ चीज नहीं थी तो उस वक्त भी उनके पास सभी हस्तियों की फोटो उपलब्ध रहती थी। उनका फोटो कलेक्शन का दौर भी ऐसा था कि भाजपा हो या कांग्रेस या कोई और बड़ी हस्ती, उन सबकी फोटो जनकर्म की लाइब्रेरी में मिल जाया करती थी। 1992 में शुरू किए दैनिक जनकर्म अखबार के माध्यम से उन्होंने समय समय पर समस्या की ओर शासन-प्रशासन का ध्यानाकर्षण कराया। गरीब, गांव, किसान सबके काम करने के कारण देखते देखते जननेता के रूप में उभर कर इतिहास बनाकर अपने नाम को अमर कर गए।

पुलिस विभाग से रिटार्यड आईजी साय ने रोशन भैया के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके व्यक्तित्व, विचार एवं सिद्वांतों को बताते हुए कहा कि मैं रोशनलाल अग्रवाल को बहुत दिनों से जानता था। उनके साथ कई बार मुलाकात हुई। उनकी दूरदर्शिता सोच और धैर्यवान व्यक्तित्व के धनी थे। उनकी ईमानदारी एवं भाजपा के प्रति निष्ठा, लगनशील नेता अब शायद हमकों मिलेगा। भाजपा को सबसे ज्यादा समय देने वाले कोई थे तो रोशनलाल अग्रवाल ही है जिन्हांेने मार्निग वाकिंग हो या शादी विवाह हो हर जगह उनकी पैनी नजर संगठन हित रहता था। बहुत ही नेक दिल इंसान को हमने जल्दी खो दिया। आज उनकी पुण्य स्मरण कर उनके द्वारा चले पद चिन्हों पर हम सब चलने का प्रयास करें यही हम सबकी सच्ची श्रद्वांजलि होगी।

इनकी रही विशेष उपस्थिति

भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा अफरोज डायमंड, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष रमेश छपारिया, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नगर पालिक निगम पंकज कंकरवाल, नगर मंडल अध्यक्ष डिग्रीलाल साहू, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष ज्ञानेश्वर सिंह गौतम, प्रदेश महिला मोर्चा मंत्री श्रीमती सुषमा खलको, वरिष्ठ पार्षद सीनू राव, संजय बेरीवाल पल्लु, नितेश सोनी, मनीष सोलंकी, कमल मरार, गुलाब शर्मा, पार्षद नब्बु, फारूक खान, अशोक यादव, मुक्तिनाथ, अमित खेमका, मुक्कू यादव, लक्ष्मण चौहान, पप्पू यादव, मनोज राम, राजेश शर्मा, महेंद्र यादव, राहुल सोनी, कमल शर्मा, बबलू स्वर्णकार सहित कई भाजपा नेता व गणमान्य की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button