CG News : छत्तीसगढ़ में धमतरी बना पहला ऑनलाईन पोस्टमॉर्टम करने वाला जिला..
CG News
CG News : इसके जरिए शव परीक्षण के लिए प्राप्त आवेदन, प्रतिवेदन, शव परीक्षण रिपोर्ट की पूर्णता ऑनलाईन किया गया है। साथ ही शव परीक्षण के बाद रिपोर्ट जनरेट करने में लगने वाले समय को भी कम किया गया है। जिले में अब तक 6 पोस्टमार्टम ऑनलाईन किए जा चुके हैं। इस ऑनलाईन पोर्टल के माध्यम से मृतक के रिश्तेदारों, संबंधित थानेदार, कॉन्स्टेबल सहित कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक को शव परीक्षण शुरू होने की सूचना, शव परीक्षण सम्पन्न होने का समय एवं शव परीक्षण प्रतिवेदन बनाने के बाद एसएमएस के माध्यम से तुरंत जानकारी उपलब्ध हो जायेगी।




