छत्तीसगढ़

मोतीलाल वोरा की जयंती पर CM बघेल ने किया नमन

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को अपने निवास कार्यालय में अविभाजित मध्यप्रदेश में दो बार मुख्यमंत्री रहे मोतीलाल वोरा को उनकी जयंती पर पुष्प अर्पित कर नमन किया.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मोतीलाल वोरा ने अपने सरल-सहज और मृदुभाषी व्यक्तित्व से सभी को प्रभावित किया. उनके व्यक्तित्व में सादगी थी, अहंकार उनसे कोसों दूर था. उन्होंने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में अमूल्य योगदान दिया. वे उत्तरप्रदेश के राज्यपाल के साथ ही केन्द्रीय मन्त्रिमण्डल में स्वास्थ्य मंत्री भी रहे. अपने लम्बे राजनीतिक जीवन में उन्हें जो भी दायित्व मिला उसे सहज स्वीकार किया.
भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button