CG News: नागलोक के बेटे शहीद बनमाली राम यादव को सीआरपीएफ एवं थाना फरसाबाहर द्वारा दी गई श्रद्धांजलि
CG News

CG News : विदित हो कि शहीद सीटी 95321169 बनमाली राम यादव पिता रोथो राम ग्राम धौरासांड, खुटगांव, थाना- फरसाबहार , जिला जशपुर छ. ग. जो यूनिट 74 वीं बटालियन सीआरपीएफ में पदस्थ थे। दिनांक 24.04.2017 को प्रातः 06:00 बजे जिला-सुकमा अंतर्गत कैम्प बुरकापाल से 74 वीं वाहिनी सीआरपीएफ के 100 जवान रोड़ निर्माण सुरक्षा हेतु ग्राम चिंतागुफा की ओर रवाना हुये थे। अभियान के दौरान लगभग 12:55 बजे बुरकापाल एवं चिंतागुफा के मध्य सुरक्षा बलों एवं नक्सलियों के मध्य मुठभेड़ हुआ। जिसमे बनमाली राम यादव शहीद हो गए थे।




