न्यूज़रायगढ़

रायगढ़ ब्रेकिंग :- मोबाइल की बैटरी फटने की आ रही है खबर


रायगढ़। मिली जानकारी के अनुसार खरसिया जानकी धर्मशाला में उस समय सनसनी फैल गई जब अचानक किसी का मोबाइल फट गया जिससे धर्मशाला के उस रूम में आग लग गई हालांकि किसी की जान माल का नुकसान नहीं हुआ लेकिन एक व्यक्ति को मामूली जलने की सूचना आ रही है।
प्रथम दृष्टया माने तो जानकी धर्मशाला में एक साथ ग्रुप में तीन से चार आदमी रहते थे जोकि मोबाइल चार्जिंग पर लगा कर आपस में बात कर रहे थे कि अचानक मोबाइल ब्लास्ट कर गया जिससे धर्मशाला के कमरे में आग लग गई वहां पर रुके व्यक्तियों द्वारा कमरे से बाहर भाग कर जान बचाई गई लेकिन एक व्यक्ति की मामूली जलने की सूचना आ रही है वही उनके रखे सामान जलने की खबर है बहरहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button