कल्याणपुर से करौटी पक्नी तक मुख्य मार्ग रोड की हालत खस्ता राह गिरो को आवागमन मे दिक्तो का सामना करना पढ रहा …

सुरजपुर-आपकी-आवाज़/मोहिबुल हसन(लोलो)….. ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें पहले से ही लोगों के लिए समस्या का कारण बनी हुई है। बारिश होते ही अब समस्या और बढ़ गया है। पीडब्ल्यूडी विभाग के द्वारा सात वर्ष पहले दतिमा से करौटी तक सड़क निर्माण कराई गई थी और विभाग के द्वारा खोपा से करौटी तक मरम्मत कार्य करा दिया है। लेकिन दतिमा से खोपा तक किसी तरह का कोई मरम्मत नहीं कराने से सड़क काफी जर्जर हो गया है। अब बारिश में यह सड़क पर गड्ढों में पूरी तरह पानी भर जाती है। जिससे अब बड़ी दुर्घटना हो सकती है। बीते दिनों हुई बारिश के कारण बहुत से गड्डों में पूरी तरह से पानी भर गई है जिससे स्थिति अब काफी खराब हो गई है। लेकिन इसके बाद भी सड़क मरम्मत को लेकर जिम्मेदारों ने अपनी आंख में पट्टी बांध रखी है।

हजारों लोग हर दिन करते हैं आवागमन

इस सड़क से हजारों की संख्या में प्रतिदिन लोग आवागमन करते हैं फिर भी इसके सुधार को लेकर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। लोगों का कहना है कि यह सड़क पहले से ही समस्या का कारण थी और बारिश में इस पर चलना और कष्टदायी हो जाएगा। जिससे दुर्घटनाओं से भी इंकार नहीं किया जा सकता। लोगों का यह तक कहना है कि विभाग को किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार है। जब तक कोई बड़ी दुर्घटना इस सड़क के कारण न हो जाए तब तक इस ओर कोई ध्यान नहीं देगा। 6 माह पहले सड़क का मरम्मत कराया जाएगा विभाग के द्वारा कहा गया था, लेकिन सड़क में मुरम डालकर खानापूर्ति कर ली गई।

सड़क पर बने जानलेवा गड्ढे

इस मार्ग पर जानलेवा गड्ढे नजर आने लगे हैं। इस मार्ग से भी आवागमन करने में लोगों को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के कारण समस्याओं में और भी इजाफा होता हुआ नजर आ रहा है। इस सड़क से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में बड़े वाहनों के साथ लोगों का आवागमन होता है। अगर समय रहते मरम्मत करा दिया गया होता तो इस बरसात में लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता।

मरम्मत का टेंडर होना है, प्राकलन में जोड़ा गया है। कुछ ही दिनों में प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगा। पूर्व में भी गड्ढों को मटेरियल से भरवाया गया था। जल्द ही मरम्मत कार्य कर दिया जाएगा।

पंजक सिन्हा
पीडब्ल्यूडी, सब्र इंजीनियर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button