CG News : पुलिस आरक्षक भर्ती में 6 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

CG News: सारंगढ़ बिलाईगढ़, 26 फरवरी 2024/पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ व्दारा जिला पुलिस बल के आरक्षक संवर्ग के सीधी भर्ती के 5967 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु वेबसाईट https://cgpolice.gov.in (सीजीपुलिस डॉट जीओवी डॉट इन) पर ऑनलाईन आवेदन पत्र 1 जनवरी 2024 से प्रारंभ हो चुका है, जिसका ऑनलाईन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 15.02.2024 को बढ़ाकर 06.03.2024 (बुधवार) के रात्रि 11:59 बजे तक किया गया हैn।जिला पुलिस बल के आरक्षक संवर्ग की भर्ती में पुरुष अभ्यर्थी हेतु निर्धारित अधिकतम आयु सीमा के अतिरिक्त एक बार के लिये 05 वर्ष की और छूट प्रदान किया है।” युवाओं को उम्र में 5 साल का छूट छत्तीसगढ़ शासन, गृह (पुलिस) विभाग व्दारा पत्र क्रमांक एफ 2-48/2022/रापुसे/गृह-दो, दिनांक 19.01.2024 के पत्र से दिया गया है।

Also Read: CG News : राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए सीएम श्री साय ने दिया 15 मार्च तक का समय

CG News  : उल्लेखनीय है कि किसी भी भर्ती में पदो की संख्या में कमी और बढ़ोतरी का नियम होता है। इसलिए एसटी, एससी और ओबीसी वर्ग के युवा अपने पसंद के जिले में अनारक्षित पद के साथ साथ अपने आरक्षित वर्ग में पद रिक्त होने पर भी दूसरा आवेदन करें। इसके लिए दूसरे मोबाइल नम्बर की जरूरत पड़े तो परिवार के किसी रिश्तेदार का उपयोग करे। सामान्य तौर पर किसी भी भर्ती में पदो की स्वीकृति होने पर संशोधित विज्ञापन की संभावना होती है।

Share This Article
Leave a review