10th March 2026
छत्तीसगढ़

CG News : पुलिस कॉलोनी में महिला की आपत्तिजनक हालत में लाश, गला काटकर हत्या की आशंका..

CG News : रायपुर. शहर के आमासिवनी पुलिस कॉलोनी में महिला की हत्या का मामला सामने आया है. महिला की गला काटकर हत्या कर दी गई है. वारदात को अंजाम देने के बाद अज्ञात हत्यारा फरार हो गया है. पूरा मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का है.

मृतक महिला सुकमा में पदस्थ डॉग हैंडलर शिशुपाल सिंह की पत्नी है. जिसकी हत्या कर दी गई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं.

CG News : जानकारी के मुताबिक मृतिका का नाम जॉली सिंह है. जॉली की हत्या कैंची नुमा धारदार हत्या से की गई है. जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है. जॉली के पति शिशुपाल सिंह सुकमा पुलिस में पदस्थ है. जॉली सिंह रायपुर में अकेली रहती थी. जॉली की शादी के 12 साल बाद कोई बच्चा नहीं था. पुलिस के मुताबिक देर रात घटना की सूचना मिली थी. अभी तक जांच में यह बात सामने आई है कि जॉली सिंह कल आखिरी बार सात बजे देखी गई थी. उसके बाद घर के बाहर ताला लगा हुआ था. फोन लगाने और कई जगहों पर तलाशने पर कोई सूचना नहीं मिली तो पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने घर का ताला तोड़कर देखा तो अंदर जॉली की लाश पड़ी हुई थी.

Related posts

रामचंद्र शर्मा को मिला गुरू रविन्द्रनाथ टैगोर अवार्ड 1 वर्ष में 5 राष्ट्रीय अवार्ड पाने वाली पहली स्कूल जिला हुआ गौरवान्वित

Aapki Aawaz

शिवरीनारायण में भी राम वन गमन पथ परियोजना का काम पूरा, मुख्यमंत्री 10 अप्रैल को लोकार्पण करेंगे….. 8 अप्रैल से शुरू हो जाएगा समारोह, देश और प्रदेश के कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे

PAPPU SONI

कलेक्टर ने जिले में टीकाकरण, कोविड-19 संक्रमण, तेंदू पत्ता संग्रहण की स्थिति की जानकारी की समीक्षा हेतु स्वास्थ्य विभाग एवं वन विभाग के अधिकारियों की ली बैठक

ADMIN DESK

Leave a Comment