रायपुर। हाल ही संपन्न नगरीय निकाय चुनावों में प्रदेश की सत्ताधरी कांग्रेस पार्टी को अच्छी सफलता मिली है। राजधानी रायपुर से लगते बीरगांव नगर निगम में भी कांग्रेस का ही महापौर बना है। यहां आज शाम मेयर का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में सीएम भूपेश बघेल भी शामिल हुए। यहां शपथ के बाद मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए श्री बघेल ने कांग्रेस को मौका देने के लिए बीरगांव की जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि बीरगांव के साथ प्रदेश के अन्य निकायों में भी कांग्रेस पार्टी को अभूतपूर्व सफलता मिली है। 14 निकायों में कांग्रेस की जीत हुई है। सीएम ने कहा कि यह सरकार के काम-काज पर जनता की मुहर है। उनहोंने कहा कि बीरगांव में पट्टे देने की शुरुआत हमने ही की। शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ हर क्षेत्र में हो रहे कार्यों का लाभ जनता को मिल रहा है। नागरिकों को अधिक से अधिक सुविधाएं देने की दिशा में हमारी सरकार प्रयासरत है। सीएम न कहा कि बीरगांव में विकास के कामों में कोई कमी नहीं होने देंगे। स्वच्छ जल, स्वच्छ पर्यावरण बीरगांव के लोगों को मिले, इस पर काम करेंगे। सीएम ने कहा कि सभी नगर निगमों में कांग्रेस की सरकार हो, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। सीएम ने कहा कि हमारी भूमिहीन योजना के तहत श्रमिकों को 6 हज़ार रुपये वार्षिक दिए जायेंगे। इसके लिए रजिस्ट्रेशन अभी भी चालू है।
Read Next
7 hours ago
ICC Men’s T20 World Cup में भारत का ऐतिहासिक धमाका: 256 रन ठोक रचा कीर्तिमान
9 hours ago
कक्षा 6 वीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 1 मार्च को, जिले में बनाए गए परीक्षा केंद्र
10 hours ago
जेल में कैदियों के लिए वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित
10 hours ago
“ऑपरेशन अंकुश” के तहत जुआ रेड की कार्रवाई— कृष्णापुर डैम के पास जुआ खेलते तीन जुआरी गिरफ्तार
10 hours ago
खाकी पर कलंक : मासूम की मौत का ‘सौदा’ करने वाले SI और ASI गिरफ्तार
11 hours ago
अवैध शराब भट्ठी को हटाने छन्नी साहू के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों का विरोध
11 hours ago
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा गैंदाटोला मंडल के अध्यक्ष बने मोहम्मद वशीम कुरैशी
13 hours ago
इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ फॉलोअर्स: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनाया विश्व रिकॉर्ड
13 hours ago
पीएम मोदी की इजरायल यात्रा का दूसरा दिन, आयरन डोम डील पर टिकी नजरें
14 hours ago





