न्यूज़

अमाकड़ा के मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के विरोध में भोजराज नाग और नोहर उसेंडी ने मिलकर घंटो तक किये सड़क जाम–

पखांजुर से बिप्लब कुण्डू-8.4.22

अमाकड़ा के मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के विरोध में भोजराज नाग और नोहर उसेंडी ने मिलकर घंटो तक किये सड़क जाम–

पखांजुर।
आज अमाकड़ा अंतागढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यक्रम का विरोध करते हुए अंतागढ़ गोल्डन चौक में पूर्व विधायक भोजराज नाग एवं पूर्व जनपद पंचयात अध्यक्ष नोहर सिंह उसेंडी ने घंटो सड़क बंद कर दिए उनके साथ पूर्व मंडल अध्यक्ष दुर्गुकोंदल वर्तमान जनजाति सुरक्षा मंच जिला संयोजक देवेंद्र टेकाम ,पूर्व जनपद अध्यक्ष कोइलीबेड़ा नोहर सिंह उसेंडी ,नगर पंचायत अंतागढ़ उपाध्यक्ष सहित कार्यकर्ता भाजपा के और जनप्रतिनिधियों की भीड़ रही इस दौरान भूपेश बघेल,अनूप नाग,कांति नाग मुर्दाबाद के नारे लगे और नोहर सिंह उसेंडी ने मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा की 18 गढ़िया देवी देवता के क्षेत्र में बिना सहमति के आदिवासियों के संस्कृति के खिलाफ कार्यक्रम आयोजित किया गया हम ये होने नही देंगे इसका पूरा पूरा विरोध करते है देवी देवताओं के क्षेत्र में कांग्रेस की राजनीति नही चलेगी इसका असर आने वाले विधानसभा चुनाव में अंतागढ़ विधानसभा सहित पूरे राज्य में दिखेगा ।
इस दौरान भोजराज नाग एवं नोहर सिंह उसेंडी को सड़क से उठते पुलिस प्रशासन को भारी मसक्कत करनी पड़ी आखिरी में पूर्व विधायक सहित भाजपा के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार करने के बाद भी पुलिस वैन के अंदर भी भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधायक अनूप नाग ,योजना आयोग सदस्य कांति देवी नाग मुर्दाबाद के नारे लगाते रहे।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button