छत्तीसगढ़

CG News : भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक गोमती साय का जन्मदिन मनाया धूमधाम से

सुबह से ही लगा बधाई देने वालो का तांता

CG News : फरसाबहार। विधानसभा क्षेत्र पत्थलगांव के भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने लोकप्रिय विद्यालय गोमती साय का जन्मदिवस उनके निज निवास मुंडाडीह में बड़े उत्साह एवं धूमधाम से मनाया।

 

विधायक श्रीमती साय को जन्मदिवस की बधाई देने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं एवं उनके शुभचिंतक सुबह से उनके निज निवास मुंडाडीह पहुंच कर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए लंबी उम्र की कामना की। शाम को लगभग 6 बजे कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों के साथ उत्साह पूर्वक केक काटकर उपस्थित लोगों से बधाई एवं अपने से बड़े लोगो से आशीर्वाद प्राप्त किया।

 

विधायक श्रीमती साय को सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्ट्राग्राम एवं फोन से सुबह से उनके शुभचिंतकों द्वारा जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं मिलती रही।

CG News : विधायक श्रीमती साय ने कहा कि पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र के मेरे परिवारजनों का यह प्रेम एवं आशीर्वाद पाकर अभिभूत हूँ। ये जो आज मुझे मेरे जन्मदिन पर प्यार एवं आशीर्वाद मिला है। उन्हें शब्दो से नही आंका जा सकता है। मैं इसीप्रकार से अपने सभी शुभचिंतकों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं मेरे अग्रजों के प्यार व आशीर्वाद की हमेशा आकांक्षी रहूंगी।

 

Show More
भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button