छत्तीसगढ़न्यूज़

CG News : मछली पकड़ने के दौरान किशोर नहर में बहा, एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला शव…

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

दुर्ग। CG News जिले के नंदनी थाना क्षेत्र स्थित खुंदनी नहर में मछली पकड़ने के दौरान एक किशोर बह गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद दुर्ग से एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। टीम ने कई घंटे के रेस्क्यू के बाद रविवार सुबह शव को नहर से बाहर निकाला गया।

नंदिनी टीआई राजेश साहू ने बताया कि किशोर की पहचान शिवम पटेल 12 वर्ष के रूप में हुई है। वो नंदिनी खुंदनी का रहने वाला है। उसके पिता किसान हैं। शिवम शनिवार दोपहर अपने दोस्तों के साथ खुंदनी नहर में बने स्टॉप डैम के पास मछली पकड़ने गया। अचानक उसका पैर फिसला और वो नगर के तेज बहाव में चला गया, उसके दोस्तों ने शोर मचाया। आसपास के लोग वहां पहुंचे और उन्होंने उसे खोजा लेकिन उसका पता नहीं चला। इसके बाद लोगों ने नंदिनी पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने एसडीआरएफ दुर्ग से टीम को रेस्क्यू के लिए बुलाया।

एसडीआरएफ के कमांडेंट नागेंद्र सिंह ने बताया कि उनके पास शनिवार शाम 4 बजे सूचना आई थी कि खुंदनी नहर में एक बच्चा बह गया था। तत्काल डीप डाइविंग अनुभवी जवान इंद्रपाल यादव, आशीष सिन्हा, भानुप्रताप, ओंकार को वहां भेजा गया। उन्होंने शाम 5 बजे से रेस्क्यू शुरू किया। रात हो जाने से रेस्क्यू को रोककर रविवार सुबह 6 बजे से फिर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। सुबह 10 बजे के करीब बच्चे का शव 400 मीटर आगे बेशरम की झाड़ियों में फंसा हुआ मिला। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम ने शव को बाहर और परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button