CG News: लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को लगा जोर का झटका

CG News : केशकाल: आगामी दिनों में पूरे देश में लोकसभा चुनाव होना है, जिसे लेकर राजनीतिक दलों ने तैयारी शुरू कर दी है। लेकिन दूसरी अपनी खोई हुई बखत पास पाने के लिए कवायद में लगे राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। इसी कड़ी में खबर आ रही है कि छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्र बस्तर में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के 10 नेताओें ने भाजपा का दामन थाम लिया है।

Also Read: Article 370: फिल्म ‘आर्टिकल 370’ छत्तीसगढ़ में होगी टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री साय ने किया ऐलान

मिली जानकारी के अनुसार केशकाल के 10 कांग्रेस नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है। बताया गया कि जनपद सदस्य, सरपंच, पंच, ग्राम पटेल ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ले ली है। सभी नेताओं ने केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली है। इन सभी का विधायक टेकाम ने भाजपा का गमछा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया है।

 

 

ज्ञात हो कि कांग्रेस ने कल ही लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली सूची में पार्टी ने 39 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। इस सूची में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों के उम्मीदवारों का नाम शामिल है। छत्तीसगढ़ की बात करें तो यहां की 11 में से 6 सीटों के उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है, जिसमें बस्तर संभाग की बीजापुर सीट के प्रत्याशी की घोषणा की गई है।

 

CG News : दूसरी ओर मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगने वाला है। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व सांसद राजू खेड़ी, पूर्व विधायक संजय शुक्ल और विशाल पटेल भाजपा कार्यालय पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी नेता आज भाजपा की सदस्यता लेने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button