CG News : वीडियो काॅल में बात करते हुए कर रहा था रेलवे ट्रैक पार, मालगाड़ी की चपेट में आने से गई युवक की जान…

जांजगीर। CG News जिले के नैला चैकी क्षेत्र में एक युवक वीडियो काॅल पर बात करते-करते चल रहा था, तभी मालगाड़ी की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

[img-slider id="274450"]

बता दें कि ग्राम बोड़सरा निवासी मयंक यादव 23 वर्ष शासकीय उचित मूल्य की दुकान में सेल्समेन का काम करता था। बताया जाता है कि शनिवार रात को अपने दो दोस्तों के साथ नहरिया बाबा मंदिर की तरफ बैठा हुआ था। यहां बैठने के बाद सभी घर जाने के लिए रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। मयंक के साथियों ने तो ट्रैक पार कर लिया था।

मगर मयंक को किसी का फोन आ गया था, तो वह फोन पर बात करने लगा। दूसरी तरफ उसके दोस्त उसका इंतजार कर रहे थे। इसी बीच अचानक से मालगाड़ी आ गई और मयंक उसकी चपेट में आ गया। घटना के बाद युवक को किसी तरह से अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button