दर्दनाक हादसा: मां बना रही थी खाना तभी फटा रसोई गैस सिलेंडर, पांच बच्चो की जलकर मौत

बिहार के बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र के राजावार गांव में मंगलवार शाम खाना बनाते वक्त रसोई गैस सिलेंडर में अचानक हुए धमाके से पांच मासूम बच्चों की मौत हो गई। इन बच्चों की मां खाना बना रही थी और ये पास में खेल रहे थे। इसी बीच मां किसी काम से कमरे के बाहर गई, तभी रसोई गैस सिलेंडर फट गया। वहां फैली आग में पांचों बच्चे जिंदा जल गए। दो अन्य इस घटना में जख्मी हुए हैं।

[img-slider id="274450"]

घटना के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई। सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए। मिली जानकारी के अनुसार बुरी तरह झुलसे पांचों बच्चों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जिला प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।  पुलिस के अनुसार गांव के छोटू पासवान की पत्नी रसोई गैस के चूल्हे पर खाना बना रही थी। उनके पास में ही 12 साल का बेटा अंकुश और चार बेटियां अंशु कुमारी (8), सीमा कुमारी (4), शिवानी कुमारी (6) और सोनी कुमारी (3) खेल रही थीं। इसी बीच इन बच्चों की मां किसी काम से रसोई के कमरे से बाहर गई तभी गैस सिलेंडर में जोरदार धमाके के साथ आग लग गई। वहां खेल रहे उक्त पांचों बच्चों आग में बुरी तरह झुलस गए।

धमाके और आग की सूचना मिलते ही गांव के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। आग पर काबू पाने के बाद झुलसे बच्चों को अस्पताल ले जाने का प्रयास किया गया, लेकिन इसके पहले ही पांचों दम तोड़ चुके थे। दो अन्य घायल हुए हैं, उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सूचना मिलते ही बांका के पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार गुप्ता व पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button