CG News: स्वास्थ्य विभाग ने बीएमओ को किया सस्पेंड, सामने आई ये वजह…

2 Min Read

CG News : रायपुर/अंबिकापुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नवानगर, जिला सरगुजा में गर्भवती महिला का अस्पताल परिसर में ही प्रसव होने तथा इस दौरान स्वास्थ्य विभाग का अमला अस्पताल परिसर में उपस्थित नहीं रहने के मामले में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बीएमओ को निलंबित कर दिया है|

 

स्वास्थ्य विभाग ने बीएमओ को सस्पेंड कर दिया है, निलंबन आदेश में वजह बताते विभाग ने आदेश में लिखा 8 जून को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नवानगर, जिला सरगुजा में घटित घटना के संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, अम्बिकापुर ( सरगुजा ) द्वारा जांच कराई गई। जांच अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नवानगर में प्रसव को लेकर अपनाये जाने वाले प्रोटोकाल का पालन नहीं किया गया।

 

CG News : इस हेतु प्रथम दृष्टया डॉ. पी. एन. राजवाड़े, खण्ड चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भफौली, जिला अम्बिकापुर (सरगुजा ) द्वारा अपने दायित्वों के प्रति लापरवाही बरतना पाया गया तथा उनका कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम 3 के विपरित होने के फलस्वरूप परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए, राज्य शासन, एतद्वारा डॉ. पी. एन. राजवाड़े, खण्ड चिकित्सा अधिकारी को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 ( 1 ) ( क ) के तहत् तत्काल प्रभाव से निलंबित करता है।

Share This Article
Leave a Comment