CG News : हत्या या आत्महत्या..? कुएं से मिली युवक की लाश.. शरीर पर गहरे चोट के निशान जांच में जुटी पुलिस
CG News : राजनांदगांव
होरी लाल उमरे के खेत स्थित कुएं से शनिवार को असहनीय दुर्गंध आ रही थी। पास जाकर देखा तो कुएं के अंदर दो बोरी दिखी। उन्होंने इसकी सूचना ग्रामीणों के साथ-साथ पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। इस कारण अभी मामला स्पष्ट नहीं हो पाया है।
गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही
CG News : पुलिस आसपास थानोें से गुमशुदगी रिपोर्ट खंगाल रही है। पुलिस ने बताया कि गांव का एक युवक चार दिनों से गायब है। संदेह है कि उसी का शव है। लेकिन अभी कुछ कह पाना मुश्किल है। पुलिस गुमशुदा युवक के परिवार के सदस्यों को बुलाकर पहचान का प्रयास किया। लेकिन देररात तक शिनाख्ति नहीं हो पाई थी। अज्ञात युवक की उम्र करीब 25-30 वर्ष आंकी गई है। युवक के शव को कुएं से निकालकर पीएम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।



