CG News: 10 साल के बच्चे ने अपनी ही किडनैपिंग की रची साजिश, जिसका ये निकला नतीजा

CG News: सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से अजीबो-गरीब मामला सामने आया। 18 दिनों से एक 10 साल का बच्चा लापता है। गांव के लोग आक्रोशित हैं और थाने का घेराव कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। ऐसे में एक और अपहरण का मामला सामने आया। तहकीकात के बाद सभी के होश उड़ गए। दरअसल, 18 दिनों से प्रतापपुर में एक दस साल का बच्चा गायब है। बच्चे की कुशल वापसी के लिए गांव के लोग थाने का घेराव भी कर चुके हैं। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की जा चुकी है। इधर पुलिस भी मामले को गंभीरता से लेकर जांच में जुटी हुई है और बच्चे की तलाश कर रही है। इसी बीच एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया। गांव का ही एक युवक विश्वनाथ बच्चे के गायब होने से लेकर तमाम चीजें देख रहा था।

[img-slider id="274450"]

 

Also Read: MP NEWS : मामी के प्यार में पागल, भांजे ने किया मामा का हत्या..

 

CG News : उसे स्मार्ट फोन चाहिए था, जिसके लिए वह घर पर मांग भी कर रहा था। लेकिन परिजनों ने उसकी बात नहीं मानी। इसके बाद उसने अपने ही अपहरण की साजिश रची। पहले तो वह घर से कई घंटों के लिए गायब हो गया। फिर अपने माता-पिता को मैसेज कर 50 हजार रुपये फिरौती मांगी। इधर अपहरण और फिरौती की बात सुनकर माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। वहीं पहले से ही गायब बच्चे की पतासाजी नहीं मिलने से नाराज ग्रामीणों का आक्रोश भी बढ़ गया। दोबारा से थाने का घेराव किया गया, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की गई और चक्काजाम किया गया। मामले को लेकर हैरान पुलिस ने आला अधिकारियों को सूचित कर कार्रवाई शुरू की। सूरजपुर और सरगुजा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के बाद लास्ट लोकेशन के आधार पर विश्वनाथ की खोज की गई। पूछताछ में मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस ने जनता से अपील की कि, अपवाहों से बचें और युवा अपनी ख्वाहिश पूरी करने के लिए इस तरह का खेल न रचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button