
कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने केक काटकर मनाया विकास सिंह का जन्मदिन…

कोरबा छत्तीसगढ़ – जिला कांग्रेस कमेटी व जिला इंटक के अध्यक्ष विकास सिंह का 48 वां जन्मदिवस गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर बधाई दी और विकास सिंह के दीर्घायु होने की कामना की।
नेताजी के रवि शंकर नगर स्थित निवास में पूर्व पार्षद सीताराम चौहान,पूर्व जिला अध्यक्ष NSUI मसूद अहसन, जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा सचिव दिलीप कुमार वैष्णव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विकास सिंह का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर
NSUI के पूर्व जिला अध्यक्ष मसूद अहसन ने कहा कि विकास सिंह युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं, उनके नेतृत्व में कोरबा विधान सभा क्षेत्र में कांग्रेस मजबूती से हर चुनाव में विजय हासिल करते आ रही हैं।
इस मौके पर लक्ष्मण लहरे,मोनू कुरैशी, मनीष अदित्य,कैलाश रागड़े,अमित निराला,प्रहलाद तिर्की,शशि राज,जुगनू गुप्ता,आशीष सिंह, मुजाहिद ,इरफान, सूरज, ज़ाकिर, शेखर आदि मौजूद थे।