छत्तीसगढ़

CG News : CG में बड़ा हादसा:खाई में बिछी लाशें,17 लोगों की मौत, कई घायल…

तेंदूपत्ता तोड़कर मालवाहन से घर लौट रहे थे

CG News : कवर्धा छत्तीसगढ़ । कबीरधाम जिले के पंडरिया ब्लॉक तहत कुकदूर थाना क्षेत्र के ग्राम बाहपनी में आज दोपहर करीब 12 बजे पिकअप वाहन खाई में गिर गई। पिकअप में करीब 30 से अधिक लोग सवार थे जिसमें से 17 लोगों की मौत की जानकारी मिल रही है। मृतकों में महिलाएं व पुरुष शामिल है और करीब 4 लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है।

 

 

कुकदूर थाने से मिली जानकारी के अनुसार पिकअप क्रमांक सीजी 09 jd 5670 में बैठे लोग ग्राम सेमहारा (कुई) के रहने वाले हैं जो कि तेंदूपत्ता तोड़ने गए थे। जिस सड़क पर यह हादसा हुआ है वह प्रधानमंत्री सड़क है। यह ग्राम कुई से होते हुए नेऊर और रुकमीदादर को जोड़ता है। इसके बाद मध्यप्रदेश शुरू हो जाता है। घटना स्थल सुदुर वनांचल व पहाड़ी क्षेत्र में आता है। यहां पर मोबाइल नेटवर्क भी काम नहीं करता है।

एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि थाना कुकदूर क्षेत्र के तहत ग्राम बाहपानी के पास पिकअप खाई में गिर गई है। पिकअप में लगभग 22 से 25 लोग सवार थे जो तेंदूपत्ता तोड़ने गए थे। सभी वापस आ रहे थे तभी ये हादसा हुआ है। घटना की सूचना पाकर पुलिस घटना स्थल पहुंच चुकी है।

गृह मंत्री ने शोक जताया

 

CG News : छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि घायलों को तुरंत और बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।

Show More
Back to top button