CG News: आइईडी ब्लास्ट से दो जवान हुए घायल , सर्च ऑपरेशन के दौरान हुआ विस्फोट

CG News : दंतेवाड़ा : छत्‍तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र पीडिया के जंगलों में सर्चिंग पर निकले जवानों में दो जवान नक्सलियों द्वारा आइईडी की चपेट में आने से घायल हो गए। घटना के बाद तत्काल वहां मौजूद जवानों ने घायल दोनों जवान को दंतेवाड़ा जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद एयरलिफ्ट कर रायपुर ले जाया गया है। दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने घटना की पुष्टि की है।

[img-slider id="274450"]

Also Read: डोंगरीपाली धान खरीदी केंद्र मे लाखो कि धान भीगकर हुई नुकसान… कई बोरा धान हुई अंकुरित.. अब मामले कि शिकायत होंगी जिला कलेक्टर से

यह घटना किरंदुल थाना क्षेत्र अंतर्गत पीडिया के पास की है। जानकारी के अनुसार सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा पुलिस का संयुक्त बल सर्चिंग पर आपरेशन पर गया था। सर्चिंग के दौरान रास्ते में बस्तर फाइटर के दो जवान राकेश व विकास आइईडी की चपेट में आ गए। आइइडी विस्फोट में दोनों जवान घायल हो गए। दोनों घायल जवान दंतेवाड़ा के रहने वाले हैं। घायल जवानों को दंतेवाड़ा जिला अस्‍पताल में प्राथमिक उपचार के बाद एयरलिफ्ट कर रायपुर ले जाया गया है।

 

CG News : दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने घटना की पुष्टि करते बताया कि पीडिया के पास नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर संयुक्त अभियान पर सुरक्षा बल गया हुआ था। इसी दौरान बस्तर फाइटर के दो जवान आइईडी की चपेट में आने से घायल हो गए। फिलहाल मुठभेड़ जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button