CG News : पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने झारखंड में अर्जुन मुंडा के पक्ष में किया धुंआधार जनसंपर्क।

CG News : फरसाबहार। पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने सिमडेगा विधानसभा क्षेत्र के कुरडेग मंडल अध्यक्ष कृष्ण कांत सिंह के साथ घाघमुंडा स्थित साधु सेवा अभेद आश्रम में माँ भगवती और बाबा भगवान राम जी का आशीर्वाद लेकर खूंटी लोकसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीद्वार अर्जुन मुंडा के लिए चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की। गुरुवार को ग्राम बड़कीबीयुरा, गिरांघ, और फांक का दौरा रहा। विधायक गोमती साय के साथ ही पुनीता राय ( प्रदेश कार्य समिति सदस्य जिला सिमडेगा, प्रभारी सामाजिक संपर्क सह–प्रमुख झारखंड प्रदेश), ममता कश्यप (भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष, जशपुर), रीना बारला (डीडीसी), उमा देवी (प्रदेश कार्य समिति सदस्य, महिला मोर्चा) , सोनी पैंकरा (जिला पंचायत उपाध्यक्ष) , गीता देवी (भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष), लीला देवी, वृंदा देवी साथ अन्य महिलाएं उपस्थित रही।

[img-slider id="274450"]

 

Also Read: Raigarh News : कुछ दिन अपनी संस्कृति की ओर” बच्चों का समर कैंप संपन्न

CG News : श्रीमती गोमती साय ने जनसंपर्क के दौरान मोदी की गारंटी के बारे मे जानकारी देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में में पीएम आवास के साथ कई केंद्र की कल्याणकारी योजनाएं संचालित है। आप लोग भी अर्जुन मुंडा को वोट देकर मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाये। आप लोगो का एक वोट ही देश की दशा एवं दिशा तय करेगा। देश को विश्व गुरु बनाने में अपना योगदान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button