CG News : पूर्व मंत्री के पुत्र व एसडीएम से ईडी ने की पूछताछ
CG News : रायपुर :
ईडी दफ्तर के बाहर शुभचिंतक डटे
अंदर ईडी की टीम घोटाले में संदेहियों से पूछताछ कर रही थी। वहीं, ईडी दफ्तर के बाहर संदेहियों के परिजन, शुभचिंतक, ड्राइवर और नौकर चाकर अपनी ड्यूटी बजाते रहे। देर रात जब एक-एक कर सभी बयान देकर बाहर आए, तो सबने राहत की सांस ली।
Also Read: Crime News : शादी का झांसा देकर नाबालिक से बलात्कार, आरोपी ने किया ऐसा काम की..
एसडीएम पहले कोरबा जिले में पदस्थ थे
CG News : ईडी ने डीएमएफ घोटाले मामले की जांच को अंजाम तक पहुंचाने के लिए पथरिया एसडीएम भरोसा राम ठाकुर और मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री के पुत्र और कारोबारियों को को तलब किया गया है। इससे पहले भी ईडी की टीम एसडीएम से पूछताछ कर चुकी है। एसडीएम पहले कोरबा जिले में पदस्थ रह चुके हैं। वे पिछली सरकार के गुड लिस्ट में शामिल थे। वहीं, पूर्व मंत्री के पुत्र से भी इससे पहले ईडी की टीम लंबी पूछताछ कर बयान ले चुकी है। बताया जारहा है कि, पूर्व मंत्री का पुत्र इस वक्त कांग्रेस के नेता भी हैं।



