बदहाल शिक्षा व्यवस्था: स्कूली छात्र शिकायत लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे तो अधिकारियों ने उल्टा लगा दी फटकार, बच्चों ने रो-रो कर बताई अपनी पीड़ा…
खैरागढ़. जिले की सरकारी शिक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. खैरागढ़ के अंतिम छोर पर स्थित गांव मूढ़ीपार के स्कूली विद्यार्थी आज अपनी पढ़ाई छोड़कर जिला मुख्यालय पहुंच गए. उनके कलेक्ट्रेट पहुंचने की वजह थी स्कूल की बायोलॉजी टीचर दामिनी सिंह का बच्चों के साथ दुर्व्यवहार और धमकियां.











