CG Weather News : गर्मी ने दी दस्तक: छत्तीसगढ़ के इस जिले में लू लगने आसार..

CG Weather News : रायपुर/ दिल्ली। सात चरणों में हो रहे आम चुनावों के बीच इस बार मौसम विभाग ने भीषण गर्मी की आशंका भी व्यक्त की है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि अप्रैल से जून के बीच इस बार 10 से 20 दिन लू के थपेड़े चलने के आसार हैं, जबकि इन तीन महीनों के दौरान लू के दिनों की संख्या 4 से 8 के बीच रहती है। आईएमडी ने सोमवार को एक गर्मी के पूर्वानुमान को रिपोर्ट जारी की। इसमें विभाग ने कहा कि अप्रैल से जून के दौरान देश के मध्य एवं पश्चिमी राज्यों में सर्वाधिक गर्मी पड़ने की आशंका है। इससे लू के दिनों की संख्या में इजाफा हो सकता है। इस दौरान पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि पहले चरण के मतदान के बाद गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगेगा।

 

आम चुनावों के मद्देनजर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) पहले ही चुनाव में लगे लोगों के लिए एडवाइजरी जारी कर चुका है। अब तक 200 से अधिक जिलों ने हीट एक्शन प्लान भी तैयार कर लिया है। बाकी जिले भी इस दिशा में कार्य कर रहे हैं। यदि मौसम विभाग की भविष्यवाणी सही होती है तो ज्यादा गर्मी के कारण नेताओं की जनसभाओं में उमड़ने वाली भीड़ कम हो सकती है।

Also Read: Aaj Ka Rashifal : धर्म-कर्म में रुचि बनी रहेगी, दिन रहेगा खुशनुमा, जानें आज का राशिफल 

 

CG Weather News : मौसम विभाग के महानिदेशक डॉ. एम. महापात्र ने कहा कि अब तक पुराने आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल में आम तौर पर 1 से 3 दिन ही लू चलने की आशंका रहती है। हालांकि, इस बार अनुमान है कि 2 से 8 दिन लू के हो सकते हैं। ऐसी स्थिति देश के करीब-करीब सभी मैदानी इलाकों में आ सकती है। इसमें सबसे ज्यादा आशंका गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी कर्नाटक, मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़, ओडिशा तथा आंध्र प्रदेश में है। मौसम विभाग ने कहा कि एक सप्ताह के बाद देश के ज्यादातर हिस्सों में तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी होने के आसार हैं। महापात्र ने कहा कि पश्चिमी हिमालय क्षेत्र, पूर्वोत्तर राज्यों और उत्तरी ओडिशा के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान के सामान्य या सामान्य से नीचे रहने की संभावना है। वहीं अप्रैल में देश के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने तथा मध्य दक्षिण भारत में इसकी ज्यादा संभावना है। महापात्र ने कहा कि अप्रैल में पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य या सामान्य से नीचे रहने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button