छत्तीसगढ़

CG Weather Update: राजधानी में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने जताई अंधड़ वज्रपात की संभावना

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

CG Weather Update: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मौसम एक बार फिर बदलने जा रहा है। जिस वजह से राजधानी के कई जगहों पर अंधड़, वज्रपात की संभावना जताई जा रही है। इसके साथ ही अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस वृद्धि हो सकती है। जिससे छत्तीसगढ़ का मौसम दो दिनों बाद नरम पड़ सकता है। इस बदले हुए मौसम के कारण तापमान में भी उतार-चढ़ाव हो सकता है।

 

दरअसल, छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने 31 मार्च से मौसम बदलाव की संभावना जताई है कि प्रदेश में आने वाले दो दिनों तक कई जिलों में गरज चमक के साथ ही भारी बारिश हो सकती है। जिस वजह से छत्तीसगढ़ का मौसम दो दिनों बाद नरम पड़ सकता है। साथ ही 31 मार्च से कुछ स्थानों पर अंधड़, वज्रपात की भी संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस वृद्धि हो सकती है।

Also Read: Aaj Ka Rashifal : इन 4 राशि वालों को मिलेगा सुख और लाभ के अवसर, जानिए इन राशि वालों का कैसा गुजरेगा दिन

 

CG Weather Update : बदले मौसम की वजह से प्रदेश के मध्य भाग में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार कर सकता है। तो वहीं रायपुर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई जा रही है। गुरुवार को राजनांदगांव में 40, रायपुर में 39.5 , बिलासपुर में 38.6, दुर्ग में 38 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।

Show More
भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button