CG : पिकनिक जाना गलत नही , लेकिन डॉक्टर एंबुलेंस में पिकनिक मनाने जाये तो फिर हो गया बंटाधार…पढ़िए पूरी खबर

कोरिया: एंबुलेंस में पिकनिक जाना डॉक्टर-स्वास्थ्य कर्मियों को महंगा पड़ गया। नर्सरी में एंबुलेंस देखकर ग्रामीण पहुंचे और पिकनिक की बात सुनकर भड़क गए। ऐसे में वहां से डॉक्टर-स्वास्थ्य कर्मियों को भागना पड़ा। गौरतलब है कि जिले में कई मर्तबा खाट पर मरीजो को ढोने की तस्वीर सामने आने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का आलम ये तस्वीरें बया कर रही है। कोरिया जिले में मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने की बजाय एंबुलेंस डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों के लिए पिकनिक मनाने के काम आ रही हैं। मरीजों को ले जाने वाली एम्बुलेंस में पिकनिक के लिए बर्तन और सामान ढोये जा रहे हैं। जिले के केल्हारी के उप स्वास्थ्य केंद्र के अस्पताल का एंबुलेंस 90 किलोमीटर दूरी का सफर तय कर पिकनिक मनाने के काम आ रहा है। सुबह 10 बजे से एंबुलेंस पिकनिक स्थल हसदेव नर्सरी पर खड़ी रही। स्वास्थ्य कर्मी व डॉक्टर पिकनिक मानते रहे। शाम 5 बजे के बाद एंबुलेंस पिकनिक के बर्तन और सामान लेकर चलती बनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button