
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2025 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस बार कुल 238 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से 30 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन आयोजित होगी।
इन प्रमुख पदों पर होगी भर्ती
इस वर्ष सबसे ज्यादा रिक्तियां मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) के लिए रखी गई हैं। आयोग ने 29 पद निर्धारित किए हैं।
इसके अलावा—
- राज्य पुलिस सेवा (DSP) : 28 पद
- डिप्टी कलेक्टर (Deputy Collector) : 14 पद
पिछले वर्ष 246 पदों पर भर्ती हुई थी, जबकि इस बार संख्या थोड़ी कम है, लेकिन कई महत्वपूर्ण विभागों के अहम पदों को शामिल किया गया है।
22 फरवरी 2026 को दो पालियों में प्रीलिम्स परीक्षा
नोटिफिकेशन के अनुसार CGPSC प्रीलिम्स परीक्षा 22 फरवरी 2026 को आयोजित होगी।
- पहली पाली : सुबह 10:00 से 12:00 बजे तक
- दूसरी पाली : दोपहर 3:00 से 5:00 बजे तक
पुराना पैटर्न रहेगा लागू
काफी समय से परीक्षा पैटर्न में बदलाव की चर्चा थी, लेकिन आयोग ने स्पष्ट किया है कि सिलेबस और परीक्षा प्रणाली पहले जैसी ही रहेगी। परीक्षा में पहले की तरह Prelims और Mains दोनों चरण शामिल होंगे।
4 साल बाद CMO के बड़े पद
2019 में भर्ती नियमों में बदलाव के बाद CMO पद CGPSC के माध्यम से शामिल किए जाने लगे। 2020 में पहली बार केवल 6 पद निकले थे। लगभग चार साल बाद दोबारा बड़े पैमाने पर CMO भर्ती की जा रही है।
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क ₹500 तय किया गया है। भुगतान केवल ऑनलाइन किया जा सकेगा। उम्मीदवारों को आवेदन में सुधार (Correction) की सुविधा भी निशुल्क प्रदान की जाएगी।



