रायपुर: कोरोना वायरस (Coronavirus) का संक्रमण देशभर में बढ़ता जा रहा है और अब इसने छत्तीसगढ़ में नक्सलियों (Naxalite) को अपनी चपेट में ले लिया है. दंतेवाड़ा के एसपी अभिषेक पल्लव ने दावा किया है कि दक्षिण बस्तर के जंगलों में फूड पॉइजनिंग और कोरोना इंफेक्शन (Coronavirus in Naxal Camp) से 10 से ज्यादा नक्सलियों की मौत हो गई है.
100 से ज्यादा नक्सली कोरोना वायरस से संक्रमित
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दंतेवाड़ा के एसपी डॉक्टर अभिषेक पल्लव ने दावा किया है कि दक्षिण बस्तर के जंगलों में कोरोना वायरस (Coronavirus in Bastar) से स्तिथि भयावह है. यहां 100 से अधिक छोटे और बड़े कैडर के नक्सली कोविड-19 की चपेट में आ चुके हैं.