देश विदेश

भारत में अवैध रूप से कैसे घुस जाते हैं रोहिंग्या, वोट भी देने लगते हैं..,पढ़िये पूरी खबर

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका

नई दिल्ली: रोहिंग्या मुस्लिमों का मुद्दा आए दिन देश में उठता ही रहता है। किस तरह ये रोहिंग्या लोग अवैध रूप से भारत में आकर यहाँ के सारे दस्तावेज बनवा लेते हैं और फिर आपका अधिकार छीनकर वोट भी देने लगते हैं। राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (NIA) ने रोहिंग्या मुस्लिमों (Rohingya Muslims) की घुसपैठ कराने वाले ऐसे ही एक गिरोह के 6 लोगों को अरेस्ट किया है। इनमें से 4 असम के कछार जिले से हैं।

पुलिस अधीक्षक रमनदीप कौर ने जानकारी देते हुए बताया है कि NIA ने 11 मार्च को इन लोगों को गिरफ्तार किया है। ये लोग जिस गिरोह का हिस्सा हैं वह असम, पश्चिम बंगाल, मेघालय समेत देश के अन्य सीमावर्ती राज्यों में भी सक्रिय है। रोहिंग्या मुस्लिमों को अवैध रूप से बॉर्डर पार करवाने के बाद यह गिरोह उनके फर्जी डॉक्यूमेंट तैयार कर उन्हें देश में बसाता था। NIA ने मानव तस्करी रैकेट का पर्दाफाश करते हुए इस सिलसिले में असम, मेघालय और कर्नाटक में कई जगहों पर तलाशी की जानकारी दी है।

NIA ने IPC की धारा 370 और 370 (ए) के तहत इनके खिलाफ केस दर्ज किया है। NIA ने बताया है कि इस रैकेट का मास्टरमाइंड कुमकुम अहमद चौधरी उर्फ केके अहमद चौधरी उर्फ असिकुल अहमद है। वह बेंगलुरु से इस गिरोह को ऑपरेट कर रहा था। इस रैकेट के सदस्य देश के कई हिस्सों में फैले हुए हैं। NIA द्वारा अरेस्ट किए गए लोगों में कुमकुम अहमद भी शामिल है। कुमकुम के अलावा सहालम लश्कर, अहिया अहमद चौधरी, बापन अहमद चौधरी, जमालुद्दीन अहमद चौधरी और वानबियांग सुटिंग को भी पकड़ा गया है। NIA ने बताया कि तलाशी के दौरान बड़ी तादाद में आपत्तिजनक डाक्यूमेंट्स, आर्टिकल और डिजिटल उपकरण बरामद किए गए हैं।

बता दें कि इससे पहले रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) ने 2021 में असम के करीमगंज जिले के बदरपुर रेलवे स्टेशन से 15 अवैध रोहिंग्या घुसपैठिये को गिरफ्तार किया था, जिनमें 6 नाबालिग और 3 महिलाएँ शामिल थी। उनके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं थे और वे अवैध रूप में भारत में घुसे थे।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button