पत्रकार कल्याण महासंघ के प्रदेश सचिव बने कुलेश्वर सिन्हा

भूपेंद्र गोस्वामी@ आप की आवाज
पत्रकार कल्याण महासंघ के प्रदेश सचिव बने कुलेश्वर सिन्हा
गरियाबंद/छुरा:- गरियाबंद जिले के छुरा निवासी सक्रीय पत्रकार कूलेश्वर सिन्हा को एक नई पत्रकार संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिली है । यह जिम्मेदारी उनके सक्रियता को देखते हुए उनको प्रदेश स्तर पर जिम्मेदारी सौपी गयी है। बता दे कि नया पत्रकार संगठन “पत्रकार कल्याण महासंघ छत्तीसगढ़” पूरे प्रदेश में अपना वर्चस्व बना रही है इसी कड़ी में संगठन के सरंक्षक आर बी वर्मा , प्रदेश अध्यक्ष सेवक दास दीवान एवं महासचिव सेवक दास दीवान के दिशा निर्देश में कूलेश्वर सिन्हा को प्रदेश सचिव का जिम्मेदारी सौपे है। वही नव नियुक्त प्रदेश सचिव कूलेश्वर सिन्हा ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त किये हैं। उनके इस उपलब्धि पर प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रवीण खरे,प्रदेश प्रदेश संयुक्त सचिव निहारिका श्रीवास्तव एवं गरियाबंद जिलेवासियों समेत अंचल के लोगो ने शुभकामनाएं प्रेषित किये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button