IPL 2024 : मुंबई इंडियंस में हुई इस युवा तेज गेंदबाज की एंट्री, विश्व कप में चुने गए थे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

IPL 2024  : मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सत्र के लिए बुधवार को श्रीलंका के चोटिल तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका की जगह दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज क्वेना मफाका को टीम में शामिल किया।

श्रीलंका का 23 वर्षीय तेज गेंदबाज बांग्लादेश के खिलाफ हाल में समाप्त हुई वनडे श्रृंखला के दौरान चोटिल हो गया था। मुंबई इंडियंस ने उन्हें आईपीएल नीलामी में 4.6 करोड रुपए में खरीदा था।

IPL 2024 : दक्षिण अफ्रीका के मफाका ने अभी तक कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है लेकिन इस 17 वर्षीय तेज गेंदबाज ने अंडर 19 विश्व कप में 9.71 की औसत से 21 विकेट लिए थे और उन्हें टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button