जिले में बीती रात हत्या हुई है. जानकारी के मुताबिक सरपंच की दबंगई के चलते एक युवक की मौत हो गई है. पूरा मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र के बिजनापुरी गांव का है. जहां पैरावट में आग लगाने की बात पर विवाद हुआ. विवाद इतना बढ़ गया कि सरपंच ने 13 लोगों के साथ मिलकर युवक को बेरहमी से पीटा। पिटाई में युवक बेहोश हो गया. कुछ देर बाद युवक की मौत हो गई. इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है. ग्रामीणों से पूछताछ जारी है.

Bhimsen Tiwari
Editor-in-Chief
भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के... प्रधान संपादक के रूप में संपादकीय कार्यों का मार्गदर्शन कर रहे हैं और आम जन की आवाज़ को प्रमुखता से मंच प्रदान कर रहे हैं।
