मुख्यमंत्री साय का बंगाल सरकार पर तीखा हमला: बोले- लालू यादव के जंगल राज को भी ममता सरकार ने पीछे छोड़ दिया

सीएम साय ने कहा कि लालू यादव के जंगल राज को भी ममता सरकार ने पीछे छोड़ दिया है। बहन-बेटियां असुरक्षित हैं, युवा बेरोजगार हैं और केंद्र की योजनाओं को राज्य सरकार ने जानबूझकर लागू नहीं किया। इस बार बदलाव की साफ लहर है और वहां बीजेपी की सरकार बनेगी।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कुनकुरी प्रस्तावित दौरा मौसम की खराबी के चलते रद्द करना पड़ा। वे निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हेलिकॉप्टर से रवाना होने वाले थे, लेकिन मौसम अनुकूल न होने के कारण उड़ान संभव नहीं हो सकी। हेलीपेड पर उन्होंने काफी देर तक मौसम साफ होने का इंतजार किया, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं होने पर दौरा स्थगित कर दिया गया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने पश्चिम बंगाल की राजनीति को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा की स्थिति लगातार मजबूत हो रही है और चुनावी माहौल में पार्टी को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। नामांकन रैलियों में उमड़ रही भीड़ को उन्होंने इसका संकेत बताया। मुख्यमंत्री ने ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पिछले कई वर्षों में राज्य में विकास की रफ्तार धीमी रही है।

सीएम साय ने कहा कि लालू यादव के जंगल राज को भी ममता सरकार ने पीछे छोड़ दिया है। बहन-बेटियां असुरक्षित हैं, युवा बेरोजगार हैं और केंद्र की योजनाओं को राज्य सरकार ने जानबूझकर लागू नहीं किया। इस बार बदलाव की साफ लहर है और वहां बीजेपी की सरकार बनेगी।
Back to top button