छत्तीसगढ़

Chintan Shivir में बघेल का भाषण, बोले कांग्रेस ही समझती है आम जनता की जरूरत…पढ़िये पूरी खबर

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

Chintan Shivir : राजस्थान के उदयपुर में  चल रहे कांग्रेस के  चिंतन शिविर में भूपेश बघेल ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा देश का भला कांग्रेस ही कर सकती है। कांग्रेस के अलावा देश के सामने कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा कांग्रेस देश की आत्मा और आवाज है। देश की जरूरत को समझती है। चाहे वह शिक्षा का अधिकार हो या सरकार क्या कर रही है इसे जानने का हक। सब कांग्रेस की ही  देन हैं। बघेल ने जोर देते हुए कहा, अब बारी राहुल गांधी के न्याय के मॉडल को पेश करने की है।

Chintan Shivir में छत्तीसगढ़ मॉडल भी

 

बघेल ने अपनी बात रखते हुए कहा देश को विकास की नई परिभाषा की जरूरत है। बिखराव की जरूरत नहीं है। कांग्रेस आम आदमी से सीधे जुड़ने वाली पार्टी है। जमीनी स्तर पर जरूरतों को समझती है। नागरिकों को सुविधाएं और अधिकार देने के मामले में कांग्रेस को कोई विकल्प नहीं है। इस दौरान र भी बात की गई।

नए कलेवर में  कांग्रेस

 

चिंतन शिविर के बाद कांग्रेस  नए कलेवर में नजर आएगी। पार्टी ने पहले दिन ही शिक्षा, युवा और रोजगार के विषयों पर नए ढंग से आंकड़ों और तर्कों के साथ लोगों के बीच में जाने का ऐलान किया है। एक दिन पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा  गया था कि पार्टी चिंतन शिविर में आए विषयों पर राजस्थान और छत्तीसगढ़ में काम करके  दिखाएगी।

देशभर में 30 लाख सराकारी नौकरियां, कांग्रेस लाएगी राइट टु जॉब कानून

 

कांग्रेस के इस Chintan Shivir में  बेरोजगारी पर लंबी चर्चा हुई। नए ढंग और रंग में इस मुद्दे को  उठाने पर बाती की गई है। कांग्रेस ने बताया कि देशभर में विभिन्न राज्यों में 30 लाख सरकारी नौकरियों के पद खाली पड़े हैं। इन पर अगर सभी सरकारें भर्ती निकालें तो देश के युवाओं को रोजगार दिया जा सकता है। कांग्रेस पार्टी  आने वाले दिनों में सरकार में आते ही रोजगार का हक कानून लाएगी।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button