देश विदेश

International Women’s Day Google Doodle : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गूगल ने महिलाओं को समर्पित किया रोचक डूडल

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका

International Women’s Day Google Doodle : आज पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) मनाया जा रहा है, इस मौके पर गूगल ने भी अपने तरीके से महिलाओं को सम्मानित करते हुए एक खास गूगल डूडल (Google Doodle) उन्हें समर्पित किया है. गूगल ने एनिमेटेड डूडल (International Women’s Day Google Doodle) के जरिए आज की महिलाओं की जिंदगी को दर्शाया है,इस माध्यम से उनके त्याग, परिश्रम, धैर्य और निश्छल प्रेम को भी दिखाने की कोशिश की गई है. गूगल (Google Doodle) ने रोचक अंदाज में दिखाया है कि आज के दौर में किस तरह से महिलाएं कामकाजी मां से लेकर मोटर मैकेनिक तक की जिम्मेदारी निभाती हैं, कैसे वह एक घर से लेकर अंतरिक्ष तक को संभाल रही हैं. हर सेक्टर में महिलाएं के सामने चुनौतियां और परेशानियां आईं लेकिन वह इनका मुकाबला करते हुए खुद को और मजबूती के साथ स्थापित करती जा रही हैं.

महिला दिवस हर साल एक नई थीम के साथ मनाया जाता है, इस वर्ष यह थीम Gender equality today for a sustainable tomorrow है. यानी कि एक स्थायी कल के लिए लैंगिग समानता कितनी जरूरी है.

नारी शक्ति पुरस्कार

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद साल 2020 और 2021 के लिए 29 उत्कृष्ट महिलाओं को नारी शक्ति पुरस्कार प्रदान करेंगे. सप्ताह भर से चल रहे कार्यक्रम का समापन आज होगा. इस मौके पर राष्ट्रपति भवन में एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जहां राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद साल 2020 और 2021 के लिए नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित करेंगे.

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का इतिहास

साल 1908 में एक महिला मजदूर आंदोलन की वजह से महिला दिवस मनाने की परंपरा की शुरुआत हुई. इस दिन 15 हज़ार महिलाओं ने नौकरी के घंटे कम करने, बेहतर वेतन और कुछ अन्य अधिकारों की मांग को लेकर न्यूयार्क शहर में प्रदर्शन किया था. एक साल बाद सोशलिस्ट पार्टी ऑफ़ अमेरिका ने इस दिन को पहला राष्ट्रीय महिला दिवस घोषित किया. 1910 में कोपेनहेगन में कामकाजी महिलाओं का एक अन्तरराष्ट्रीय सम्मेलन हुआ, जिसमें इस दिन को अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के तौर पर मनाने का सुझाव दिया गया और धीरे-धीरे यह दिन दुनिया भर में अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में लोकप्रिय होने लगा. इस दिन को अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मान्यता 1975 में मिली, जब संयुक्त राष्ट्र ने इसे एक थीम के साथ मनाने की शुरुआत की.

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button