इतवारी बाजार पर संकट के बादल व्यापारियों की चिंता, कलेक्टर से यथावत रखने की मांग

रायगढ़। जिले के व्यापारी ईतवारी बाजार को ईतवार (रविवार )के दिन यथावत रखने की मांग लेकर कलेक्टर के समक्ष पहुंचे जहाँ सयुक्त कलेक्टर कों ज्ञापन दिया स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि रियासत काल से यह बाजार उनके पूर्वजों के साथ लगातार चलता आ रहा है और यह बजार शहर एवं आसपास के के करीब 15से 20किलोमीटर से छोटे छोटे व्यापारी अपना समान बेचने पहुंचते है और आसपास की जनता कों भी काफी शहूलियत मिलता है अब उनके रोज़गार एवं आम जनता के लिए ग्रहण लगता दिख रहा है

व्यापारियों ने बताया कि वर्तमान में आक्सीज़ोन निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके कारण निगम आयुक्त ने अगले ईतवार को बाजार न लगाने का मौखिक निर्देश दिया। इससे लगभग 400 दुकानदारों की आमदनी प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।

व्यापारी संगठन ने पत्र में कलेक्टर से अपील की है कि पूर्व में वित्त मंत्री  ओ.पी. चौधरी द्वारा दिए गए आश्वासन के अनुसार किसी भी प्रकार का बेदखल न किया जाए और बाजार को पहले की तरह ही चलाने की अनुमति दी जाए।

पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि बाजार न लगने से केवल व्यापारियों ही नहीं, बल्कि खरीदारों को भी कई असुविधाओं का सामना करना पड़ेगा। व्यापारियों ने आशा जताई है कि प्रशासन उनकी व्यावहारिक समस्याओं को समझते हुए इस पर सकारात्मक निर्णय देगा।

नगर निगम आयुक्त से मिले इतवारी बजार के खुदरा व्यापारी : व्यापारी का कहना है की कलेक्टर के नाम सयुक्त कलेक्टर कों ज्ञापन देने के बाद हम व्यापारी नगर निगम आयुक्त से मिलने गए थे उन्होंने आश्वासन दिया है की इतवारी बजार में ही आप लोग दुकान लगाएगे लेकिन फिलहाल वहा सीमेंटेड एवं पेंडिंग और अन्य छोटे कार्य चल रहा जिसे काफी प्रभावित होगा इसलिए इस रविवार कों दुकान नहीं लगाने के लिए मौखिक रूप से कहाँ गया है

इसके बावजूद व्यपारियों में असमजय की स्थिति बनी हुई है कुछ अनसुलझे प्रशन खड़े होते जिसका जबाब मिलना फिलहाल नहीं दिख रहा है इतवारी बजार का आगे क्या होगा प्रशासन भली भाति जनता है क्या इतवारी बजार में जो ग्रहण लगा है छट जाएगे या फिर रियासत काल से चला आ रहा इतवारी बजार Siva अंत हो जाएगा  क्या इतवारी बजार पर संकट के बादल लगे हैउसे वित्त मत्री एवं रायगढ़ विधायक अपने पूर्व में आश्वासन से बचा लेगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button