देश विदेश

ट्रक की ठोकर से कल युवक की मौत

WhatsApp Image 2026-11-19 at 7.10.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-19 at 7.10.01 PM (1)


रायगढ़। थाना क्षेत्र के रूचिदा गांव निवासी चक्रधर चौहान पिता स्व. कीर्तन चौहान जेएसपीएल कंपनी में फोरमैन के रूप में कार्यरत था। प्रतिदिन की भांति वह बीते बुधवार की सुबह अपनी बाइक में सवार होकर ड्यूटी गया था। प्रतिदिन वह शाम छह बजे तक घर लौट आता था, लेकिन बुधवार की सुबह वह घर नहीं लौटा। इस बीच परिजन उसका इंतजार करते थे। अधिक समय हुआ तो परिजनों की चिंता बढ़ गई और उसकी खोजखबर शुरू की। इसी पतासाजी के दौरान परिजनों को जानकारी मिली कि कोतरा रोड थाना क्षेत्र के जोरापाली के पास सडक़ हादसा हुआ है। ऐसे में परिजन इसकी जानकारी लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां परिजनों ने मृतक की शिनाख्त चक्रधर चौहान के रूप में की।बताया जा रहा है कि जानकारी मिलते ही कोतरा रोड पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास पतासाजी करने के बाद भी जब किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिली तो शव का पंचनामा कर लाश को अस्पताल पहुंचा दी थी।

Show More
भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button