
धर्मनगरी राजिम के बस स्टैंड में दिखा गंदगी का आलम
छुरा गरियाबंद भूपेंद्र गोस्वामी आपकी आवाज
संपर्क सूत्र=8815207296
राजिम। गरियाबंद जिले के धर्म नगरी राजिम के बस स्टैंड में यात्रियों के लिए बना मूत्रालय बहुत ही गंदगी हैं। पूरे भारत में प्रसिद्ध राजिम को धर्म नगरी के नाम से भी जाना जाता है, और अपने अलग ही छबि हैं। वहां बस स्टैंड पर बस यात्रियों के लिए न ही पीने की पानी की व्यवस्था है, और न हीं महिलाओं के लिए प्रसाधन की कोई व्यवस्था है। इस बात पर चिंता जताते हुए गरियाबंद जिला के समाजसेवी मनोज पटेल ने शासन प्रशासन से अपील की है कि इस समस्या को जल्द दूर करें। मनोज पटेल ने कहा कि महात्मा गांधी ने अपने आसपास के लोगों को स्वच्छता बनाए रखने संबंधी शिक्षा प्रदान कर राष्ट्र को एक उत्कृष्ट संदेश दिया। उन्होंने स्वच्छ भारत का सपना देखा था। जिसके लिए शासन-प्रशासन इस पर करोड़ों खर्च कर रही है। स्वच्छ भारत अभियान का उद्देश्य है, कि पूरे गांव से लेकर शहर तक साफ-सफाई रहे। कचरा मुक्त वातावरण बनाना, शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराएं तभी एक स्वच्छ भारत निर्माण होगा देश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्वच्छ भारत का निर्माण करना अत्यंत महत्वपूर्ण है।
