11th March 2026
छत्तीसगढ़

CM भूपेश ने प्रस्तुत किया तृतीय अनुपूरक अनुमान बजट, असंतुष्ट विपक्ष का सदन से वॉकआउट

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पहले दिन आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए तृतीय अनुपूरक अनुमान बजट सदन में प्रस्तुत किया। विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण के बाद तृतीय अनुपूरक बजट पर चर्चा के लिए समय बढ़ाने की मांग की गई।

विपक्ष लगातार इस बात को उठाता रहा कि बजट सत्र छोटा रखा गया है, इस वजह से बहुत सारी विषयों पर चर्चा नहीं हो पा रही। कोरोना की वजह से पहले भी दो वर्ष सदन की कार्यवाही बाधित रही है। विपक्ष की मांग पर आसंदी ने विचार करने का आश्वासन दिया है। हालाकि असंतुष्ट विपक्ष ने सदन से बहिर्गमन कर दिया ।

 

इधर कृषि और संसदीय कार्य मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा है ​कि विपक्ष केवल आपत्ति कर रही है। विपक्ष का आरोप है कि बजट सत्र छोटा है, बजट जल्द पेश हो। तो हम विपक्ष का स्वागत करते हैं, लेकिन चर्चा में भाग लें उससे भागे नहीं। वहीं छन्नी साहू मामल को लेकर सत्ता पक्ष सदन में चर्चा को तैयार है। चौबे ने कहा कि bjp ने तैयारी में लेट कर दी है।

Related posts

पुलिस ने 24 घंटे के अंदर अपहत बालिका को किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार…

ADMIN DESK

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु देव साय एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय अपने जशपुर प्रवास में कोरोना से दिवंगत हुए…..?

ADMIN DESK

थाना हरदीबाजार पुलिस द्वारा दुष्कर्म के आरोपी को जिला सक्ती से किया गिरफ्तार…

Aapki Aawaz

Leave a Comment