CM भूपेश बघेल ने राहुल गांधी से की मुलाकात, कई अहम विषयों पर हुई चर्चा, बेटे के विवाह का दिया आमंत्रण

दिल्ली। उत्तर प्रदेश में ताबड़तोड़ चुनावी जनसंपर्क करने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दिल्ली पहुंचे। दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात कर कई अहम विषयों पर चर्चा की। साथ ही मुख्यमंत्री ने बेटे के विवाद का आमंत्रण दिया।

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल UP के चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ की कई फ़्लैगशिप योजनाओं को लागू करने पर बात हुई। वहीं चुनावी राज्यों के घोषणापत्र में लागू करने पर दोनों के बीच विस्तार चर्चा हुई।

आज शाम लौटेंगे रायपुर
उत्तरप्रदेश के चुनावी अभियान के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शाम रायपुर लौटेंगे। इससे पहले सीएम दोपहर 1 बजे दिल्ली से लखनऊ रवाना होंगे। लखनऊ में दोपहर 3 बजे प्रेस कांफ्रेंस लेंगे। इसके बाद शाम 4 बजे पार्टी बैठक में हिस्सा लेंगे। बैठक के बाद शाम 7 बजे रायपुर पहुंचेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button