11th March 2026
देश विदेश की

CM KEJRIWAL: आज सीएम केजरीवाल की दिल्ली कोर्ट में पेशी, ईडी की शिकायत पर भेजा था समन

CM KEJRIWAL : नई दिल्ली. आबकारी घोटाले से जुड़े मनी लॉड्रिंग मामले में आज दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की राजउ एवेन्यू कोर्ट में पेशी है. पांच बार समन जारी होने के बाद पेश न होने पर ईडी ने अदालत में शिकायत दायर की थी. जिस पर सात फरवरी को कोर्ट ने सीएम केजरीवाल को समन भेजा और 17 फरवरी को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा था.

 

 

आबकारी घोटाला मामले में पूछताछ के लिए ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री व आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को एक के बाद एक पांच समन जारी किए थे. हर समन पर सवाल उठाते हुए केजरीवाल ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए थे. उन्होंने ईडी को पत्र लिखकर समन को अवैध और राजनीति से प्रेरित बताया था. उन्होंने आरोप लगाया था कि समन का उद्देश्य उन्हें चुनाव प्रचार करने से रोकना व गिरफ्तार करना है.

 

ED द्वारा भेजे गए लगातार 5 समन पर CM केजरीवाल ED के सामने पेश नहीं हुए जिसके बाद इस मामले को लेकर राउज एवेन्यू कोर्ट में शिकायत दर्ज की गई. ED द्वारा CM केजरीवाल के खिलाफ द्वारा धन शोधन निवारण अधिनियम की धारा 50 के अनुपालन में गैर-उपस्थिति के लिए शिकायत मामला दर्ज कराया गया था, जिसकी सुनवाई 07 फरवरी को हुई. कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई करते हुए CM केजरीवाल को नोटिस जारी करते हुए 17 फरवरी को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा.

Also Read: Raigarh News: वित्त मंत्री ओपी के प्रयासों से जिले के लिए डेढ़ सौ करोड़ की लागत से दो रेलवे ओवर ब्रिज को मिली स्वीकृति

 

ईडी ने 2 फरवरी, 17 जनवरी, तीन जनवरी, 21 दिसंबर और दो नवंबर को केजरीवाल को समन भेजा था, लेकिन दिल्ली सीएम पेश नहीं हुए थे. इससे पहले आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा कि केजरीवाल ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को दिए जवाब में पूछा कि यदि वह आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी नहीं हैं, तो उन्हें समन क्यों जारी किया गया.

Also Read : CG News: बच्चे लेकर शहर में घूम रहा इस महिला चोर का गिरोह

CM KEJRIWAL : बता दें कि ED दिल्ली शराब घोटाले में अब तक पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह को गिरफ्तार कर चुकी है. दोनों ही इस समय में न्यायिक हिरासत में हैं और दोनों नेताओं की कई जमानत याचिकाएं खारिज हो चुकी हैं. इन दो नेताओं के अलावा कई अन्य लोग भी इस मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं.

Related posts

सड़क पर बचाओ-बचाओ चिल्लाने वाली दुल्हन निकली सेक्स रैकेट संचालिका, जानें मामला

ADMIN DESK

मोदी के मंत्रिमंडल विस्तार में छत्तीसगढ़ भी…देखिए कौन कौन है रेस में

ADMIN DESK

चुपचाप नहीं बैठा है भारत, तालिबान की हर फितरत से है वाकिफ, अफगान संकट पर पर्दे के पीछे से कर रहा यह काम

ADMIN DESK

Leave a Comment