
कटक मेडिकल कॉलेज ट्रॉमा केयर में आग दुर्घटना पर सीएम विष्णु देव साय ने व्यक्त किया गहरा दुख
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के कटक स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा केयर आईसीयू में आग लगने की दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुःख और शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने इसे अत्यंत पीड़ादायक और हृदयविदारक घटना बताया। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी सहानुभूति और संवेदनाएँ व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में छत्तीसगढ़ की जनता उनके साथ खड़ी है।
सीएम साय ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। साथ ही, उन्होंने महाप्रभु जगन्नाथ स्वामी से प्रार्थना करते हुए कहा कि वे दिवंगत पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवारों को इस कठिन समय को सहने की शक्ति प्रदान करें।
