
रायगढ़: जिले में होली का पर्व शांतिपूर्ण संपन्न होने के बाद पुलिस विभाग ने भी पूरे उल्लास के साथ रंगों का त्योहार मनाया। उर्दना स्थित पुलिस लाइन में आयोजित समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, थाना प्रभारी और जवानों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
समारोह के दौरान पुलिस अधिकारी और जवान होली के गीतों पर झूमते नजर आए, वहीं वरिष्ठ अधिकारियों ने अपने जूनियर कर्मियों को मिठाई खिलाकर होली की बधाई दी। पूरे कार्यक्रम में सद्भाव और उमंग का माहौल देखने को मिला।



