Congress “नहीं रहे कांग्रेस सांसद, राजधानी के इस अस्पताल में ली अंतिम सांस..??

इकलौते कांग्रेस सांसद बालू धानोरकर का निधन हो गया है। 48 साल में सांसद बालू ने दिल्ली में अंतिम सांस ली। महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता अतुल लोंधे ने बताया कि उनका पिछले तीन दिनों से दिल्ली के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था।

[img-slider id="274450"]

 बालू उर्फ सुरेश धनोरकर चंद्रपुर से सांसद थे। कुछ दिन पहले ही उनका किडनी स्टोन का ऑपरेशन किया गया था। इसी के बाद उनकी हालत खराब होना शुरू हो गई थी। नागपुर में हालत गंभीर होने पर उन्हें रविवार को एयर एंबुलेंस से दिल्ली के वेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया गया।

दो दिन से उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। मंगलवार तड़के उनका निधन हो गया। वहीं चार दिन पहले उनके पिता की मौत निधन हो गयाल। अस्पताल में भर्ती होने के कारण वो अपने पिता के अंतिम संस्कार में भी नहीं जा पाए थे। उनकी पत्नी प्रतिभा धनोरकर वरोरा विधानसभा से विधायक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button