
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए निर्वाचन क्षेत्र क्र.-11 तमनार1 से कांग्रेस प्रत्याशी सुरेन्द्र सिंह सिदार ने भरा नामांकन पत्र
अशोक सारथी, आपकी आवाज न्यूज धौराभांठा:- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिले के निर्वाचन क्षेत्र क्र.-11तमनार1 से कांग्रेस प्रत्याशी सुरेन्द्र सिंह सिदार ने दाखिल की नामांकन पत्र। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्र क्र.-11 तमनार-1 में जनता अपनी जननायक चुनने को आतुर है। इसी बीच तमनार ब्लॉक अंतर्गत ग्राम आमगांव से सुरेन्द्र सिंह सिदार ने कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ने का हुंकार भरी। कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी होने के बाद उन्होंने 1 फरवरी 2025 को जिला पंचायत रायगढ़ में अपना नामांकन दाखिल किया है।
सुरेन्द्र सिंह सिदार इससे पहले भी राजनीतिक पदों पर रह कई बार अपनी सेवा दे चूके हैं। युवावस्था में ही राजनीति अपना कदम रखते ग्राम पंचायत आमगांव 1994 में पांच साल के लिए निर्विरोध सरपंच चूने गए। तत्पश्चात 2009 से लेकर 20214 तक निर्वाचन क्षेत्र तमनार से जिला पंचायत सदस्य पद पर अपनी सकुशल सेवा निर्वाह किया। 2016 से अभी वर्तमान में वे जिलावनोपज अध्यक्ष रायगढ़ का पद भार संभाला है।
सुरेन्द्र सिंह सिदार की राजनीतिक पृष्ठभूमि और जनसेवा के प्रति उनकी निष्ठा ने जनता के बीच एक मजबूत प्रत्याशी बना दिया है। क्षेत्र के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और जनता के बीच उनकी स्वीकृति उन्हें चुनावी दौड़ में साथ दे रही है। इस बार देखते हैं जनता कितनी बड़ी जीत दिला पायेगी