न्यूज़

Crime – बुआ ने कराई थी शादी, एक दिन पहले ही मायके से आई थी किरन, दरवाजा खोला तो मिला किरन का शव??

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

जान गंवाने वाली नव विवाहिता किरन (26) का मायका संभल के सिरसी का है। वह पांच भाई बहनों में चौथे नंबर की थी। भाई कंचन ने बताया कि उसकी बुआ भागवती मझोला के ही शिवाजी नगर में रहती हैं।

गायत्री नगर में जान गंवाने वाली नव विवाहिता किरन (26) का मायका संभल के सिरसी का है। वह पांच भाई बहनों में चौथे नंबर की थी। भाई कंचन ने बताया कि उसकी बुआ भागवती मझोला के ही शिवाजी नगर में रहती हैं। उन्होंने ही शादी के लिए मध्यस्थता की थी। किरन 15 दिन पहले मायके में गई थी। शुक्रवार को ही मां माया उसे यहां आकर पहुंचा के गई थी।

मौत से चंद घंटे पहले मंदिर में दीया जलाकर लौटा था दंपति मोहल्ले वालों और परिजनों ने बताया कि नव दंपति शाम करीब सात बजे एक साथ माता मंदिर पर गया था। वहां दोनों एक साथ दीया जलाया था। इसके बाद दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ कि यह घटना हो गई यह स्पष्ट नहीं है।

एसएसपी ने भी किया घटनास्थल का निरीक्षण

मुरादाबाद। एक साथ दो-दो मौत की सूचना के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सबसे पहले मझोला एसएचओ मौके पर पहुंचे। उसके थोड़ी देर बाद ही एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया और सीओ सिविल लाइंस डॉ. अनूप सिंह भी वहां पहुंच गए। इतना ही नहीं चंद मिनट बाद ही एसएसपी हेमराज मीणा भी घटना स्थल पर पहुंच गए।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button