न्यूज़

Crime:- विदेशी महिला को RPF जवान ने टॉयलेट के अंदर खींचा, सेल्फी भी ली, मामला हुआ गंभीर, तब सिपाही गिरफ्तार…-

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

विदेशी महिला से छेड़छाड़ और उसके टॉयलेट से बाहर निकलते ही सेल्फी लेने की शिकायत के बाद जीआरपी ने आरपीएफ के एक सिपाही को गिरफ्तार कर लिया है. पूरा मामला कानपुर का बताया जा रहा है. आरपीएफ के सूत्र बताते है कि आनंदविहार-अगरतला तेजस एक्सप्रेस की फर्स्ट एसी कोच एच-1 में एक विदेशी महिला अपने मंगेतर के साथ पटना जा रही. ये विदेशी महिला स्विट्जरलैंड की निवासी बताई जा रही है और जिस जवान पर खेड़खानी का आरोप लगा है वह ट्रेन की ही एस्कॉर्ट पार्टी का आरपीएफ सिपाही बताया जा रहा है, जिसका नाम जितेंद्र सिंह है.

आरोपी आरपीएफ का सिपाही

इस पूरे मामले की शिकायत महिला के मंगेतर ने की है, जिसके बाद कानपुर जीआरपी ने आरोपी आरपीएफ सिपाही को गिरफ्तार कर लिया है. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आरोपी सिपाही जितेंद्र सिंह पर धारा 354, 354ए और बी के तहत एफआईआर दर्ज की गई है.

अपनी शिकायत में क्या कहा महिला के मंगेतर ने

पीड़िता के मंगेतर ने जीरआरपी को बताया है कि बुधवार की रात करीब सवा दस बजे हाथरस के पास युवती टॉयलेट गई, तो उसके पीछे सिपाही जितेंद्र भी गया. महिला टॉयलेट से जैसे ही बाहर निकली, तो आरोपी सिपाही ने उसे पकड़कर अंदर की ओर खींचा और मोबाइल से सेल्फी भी ली. महिला के चिल्लाने पर सिपाही विदेशी महिला को छोड़कर आगे निकल गया. इस मामले में आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

फिरोजाबाद का रहने वाला है आरोपी

सिपाही जितेंद्र सिंह की नियुक्ति 2017 में हुई थी. कानपुर सेंट्रल पर पिछले साल ही सहायक सुरक्षा आयुक्त के ऑफिस में तैनाती मिली थी. उसकी ड्यूटी अधिकतर ट्रेन एस्कॉर्ट में लगती थी. वह मूल रूप से फिरोजाबाद जिले का रहने वाला है

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button