Crime: शादीशुदा युवती ने बुजुर्ग से दूसरी शादी कर बनाया उल्लू, पहले पति से भी रखा संबंध और करती रही ये कांड, फिर जो हुआ वो जानकर पुलिस के भी उड़े होश

हरियाणा के रोहतक-सोनीपत से एक दिलचस्प मामला सामने आया है। यहाँ रोहतक पुलिस को एक बुजुर्ग ने खुद के साथ हुए धोखे की शिकायत दी. शिकायत में बुजुर्ग ने बताया कि उसने सोनीपत के कुंडली की युवती से नवंबर 2017 में सोनीपत के गुरुद्वारे में साधारण तरीके से शादी की थी, जिससे अब तक उसका कोई बच्चा नहीं है। उसे अब पता चला है कि युवती ने अपने पहले पति से तलाक नहीं लिया है।

पहले पति से तलाक लिए बगैर एक युवती ने जवाहर नगर के बुजुर्ग से शादी कर ली। अब पहले पति से भी संबंध रखे हुए है। बुजुर्ग ने विरोध किया तो उसे ब्लैकमेल करने लगी। पीड़ित कभी रोहतक तो कभी सोनीपत पुलिस के चक्कर काट रहा है। अब आईजी के आदेश पर आर्य नगर थाने में युवती, उसकी मां व पहले पति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

Share This Article
Leave a review